खास खबर🔥🔥

 

 

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बीजापुर के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों* *में लगातार प्रभावशाली अभियान* *चलाने के साथ-साथ क्षेत्र में नए सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा रहे है

 

 

साथ ही ग्रामीणों का विश्वास जीतने के लिए सिविक एक्शन कार्यकम भी चलाए जा रहे है।

 

एफ/62 वाहिनी, के.रि.पु.बल मुरकीनार, बीजापुर में आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम)

इसी क्रम में आज दिनांक 20/02/2026 को श्री बी.एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज बीजापुर एवं श्री दीपक मेहरा, कमांडेंट 62वीं बटालियन के मार्गदर्शन एवं कुशल पर्यवेक्षण में श्री गुलाब प्रसाद यादव, उप कमाण्डेन्ट की उपस्थित में एफ/62 बटालियन, मुरकीनार द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के ईलाका के गांवों जैसे- मुरकीनार, पागनपाल, सैन्ड्रेल व पुसगुडी के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच सिविक एक्शन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यकम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना तथा क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यकम के दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों एवं विद्याार्थियों की बीच दैनिक उपयोग की सामग्रियाँ जैसे कंबल, सोलर लैंप, खेल सामग्री, अध्ययन सामग्री, कृषि सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यकम में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपरोक्त कार्यकम में मौके पर एफ/62 बटालियन के समवाय अधिकारी निरीक्षक / जीडी घनश्याम तिवारी, थाना प्रभारी मोदकपाल एवम् एफ/62 बटालियन के अधिनस्थ अधिकारीगण, जवान, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि* बीजापुर 18 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती कुसुम सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।