ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

  • बीजापुर पामेड़ अभयारण्य के धरमारम में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; मशीनें और सागौन जब्त ।

बीजापुर दिनांक 30 जनवरी 2026

वनमंडलाधिकारी बीजापुर के निर्देश में वन विभाग की टीम ने आज पामेड़ अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत अवैध लकड़ी कटाई और फर्नीचर निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर धरमारम परिक्षेत्र के धारावरम स्कूल के पीछे स्थित पुलाम्मा वेलकम के घर पर छापामारी की गई । वन अपराधी श्री तिरूमल गिरी सतीश / सत्यम, उम्र 39 वर्ष, जाति- लोहार, एवं अन्य 07 साथी ग्राम-पामेड़, जिला-बीजापुर (छ०ग०)

संयुक्त टीम की दबिशः

उपवनमंडलाधिकारी आवापल्ली एवं अधीक्षक बीजापुर कोर के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में पामेड़ परिक्षेत्र अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार नाग, उपवनक्षेत्रपाल श्री दुब्बा गौरैया और आवापल्ली वनपाल श्री मोहनलाल शामिल थे ।

जप्ती का विवरण,

छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध रूप से संचालित मशीनें और भारी मात्रा में कीमती सागौन बरामद किया गया

सागौन चिरान सिलपट 7 नग 0.524 घन मीटर

सागौन फारा 233 नग 2.698 घन मीटर

सागौन लट्ठा 02 नग 0.430 घन मीटर

कुल वनोपज 3.652 घन मीटर

मशीनेंः 01 नग रेंदा मशीन (गेज मशीन) और 01 नग कटर मशीन ।

कानूनी कार्यवाहीः

पामेड़ अभयारण्य के परिसर रक्षक द्वारा इस मामले में मध्यप्रदेश काष्ठ चिरान (अधिनियम 1984 धारा 4 (क) मध्यप्रदेश वन उपज अधिनियम 1969 धारा 5 (1) के तहत् वन अपराध क्रमांक 22180/01 दिनांक 30.01.2026 दर्ज किया गया है। जब्त की गई मशीनों और लकड़ी को धरमाराम से दो पिकअप वाहनों के माध्यम से शाम 7:00 बजे रवाना कर रात्रि 11.00 बजे सुरक्षित बीजापुर डिपो पहुंचाया गया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित क्षेत्रों में अवैध लकड़ी कटाई और मशीनों के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।

वनमंडलाधिकारी बीजापुर वनमंडल बीजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *