खास खबर🔥🔥🔥

गुज्जा देव मेला की तैयारी पर चर्चा, शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि श्री जिलाराम राना।

बीजापुर- कल 28/01/2026 दिन बुधवार को बीजापुर जिले के आश्रित गांव ग्राम जांगला में गुज्जा देव समिति द्वारा आयोजित परिचर्चा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री, सांसद प्रतिनिधि श्री जिलाराम राना जी। इस गुज्जा देव परिचर्चा में आगामी में बीजापुर जिले के पोट्टेनार ग्राम में होने वाली गुज्जा देव के भव्य मेले को लेकर विभिन्न विषयों पर बिंदुवार चर्चा हुई। भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि श्री जिलाराम राना जी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है, कि आगामी में होने वाले गुज्जा देव मेले को लेकर बीजापुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों से मेले के अनेक विषयों पर बिंदुवार चर्चा कर तैयारियों को जोर दिया एवं सभी साथियों को सशक्त और एकजुट होकर यह भव्य मेले को सफल बनाने की अपील की। भाजपा नेता श्री जिलाराम राना जी आगे कहा कि, यह मेला जिले के भव्य मेलों में एक है। बीजापुर भूमि के मालिक गुज्जा देव से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से देवी देवता मिलने आते है, ऐसे मान्यता है कि गुज्जा देव से मन्नत मांगने पर पूरी होती है। यह मेले में पारंपरिक वेषभूषा लाद कर देवी देवता नाचते हैं, यह मेले में सदियों से चलते आ रहे बस्तर की संस्कृती दिखती है श्री जिलाराम राना जी ने कहा कि हमें अपनी विरासत, संस्कृति, सभ्यता, वेषभूषा पूजा, पद्धति को मजबूत करना होगा और हमारे पूर्वजों के अनुसार अपनाना चाहिए तभी बस्तर परंपराओं को केंद्र बना रहेगा। उक्त बैठक में 30 से अधिक ग्रामों के पटेल, कोटवार एवं वड्डे, गयता, पेरमा सम्मिलित हुए। इस बीच भाजपा नेता श्री जिलाराम राना जी ने विभिन्न समाजों से शामिल हुए सभी बुद्धिजीवी, समाज प्रमुखों एवं गुज्जा देव समिति के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

जिसमें विशेष रूप से पूर्व सरपंच श्री चैतु राम लेकाम जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *