बीजापुर कोतवाली पुलिस द्वारा सूखे नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।तीन अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा एक ही समय पर बीजापुर नगर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
थाना कोतवाली जिला बीजापुर ।दिनांक 28/01/2026
दो आरोपियों के विरुद्ध दो पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज, गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है मौजूद
नशा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार रहेगी जारी ।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सुदीप सरकार के दिशा-निर्देशन में दिनांक 27/01/2026 को बीजापुर कोतवाली पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
रेड कार्यवाही के दौरान —
विजय नगर, बीजापुर से आरोपी
पापैया गोनेट, पिता कांता उर्फ कन्ना गोंनेट उम्र 47 वर्ष, के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
अटल आवास, बीजापुर से आरोपी
सहजान खान, पिता फिरदौस खान, उम्र 30 वर्ष, के कब्जे से मादक नशीली पिल्स (टेबलेट) बरामद की गई ।
बरामदगी के उपरांत दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
बीजापुर पुलिस का स्पष्ट संदेश-
बीजापुर पुलिस नशे के विरुद्ध सख्त एवं प्रतिबद्ध है।अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकार की कार्यवाहियाँ निरंतर एवं सतत रूप से जारी रहेंगी।
आम जनता से अपील :-
बीजापुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि —
“यदि किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार अथवा उनका सेवन किए जाने की जानकारी प्राप्त हो, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा बीजापुर पुलिस को दें तथा जिले को नशा-मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।”