खास खबर🔥🔥🔥

 

 

नशा मुक्ति रैली निकालकर गायत्री परिवार ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती 

*नन्हे बच्चे बने स्वामी विवेकानंद रैली में रहे आकर्षण का केंद्र*

 

पूरा विश्व स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाता है युवाओं की प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर के तत्वाधान में स्कूली बच्चों के साथ नशा मुक्ति रैली नगर में निकाली गई जिसमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए नशा उन्मूलन से संबंधित नारे लगाते हुए तक्तियों के साथ रैली निकाला गया और नशा मुक्त समाज नशा मुक्त बीजापुर का संदेश दिया गया। रैली में स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में तैयार होकर पहुंचे नन्हे विवेकानंद बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। प्रातः काल गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें गायत्री शक्तिपीठ परिसर एवं सड़क के किनारे साफ सफाई किया गया एवं स्वच्छता का संदेश दिया। विदित हो कि गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर एक जन चेतना का केंद्र है जहां पर धर्म जागरण के विभिन्न आयोजन संचालित होते रहते हैं इसी कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के सूक्ष्म संरक्षण में बंदिनीया माता जी की जन्म शताब्दी समारोह की इस मंगल बेला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं माताजी की पूर्णाहुति के लिए युवा प्रकोष्ठ द्वारा यह आयोजन समर्पित किया गया । इस आयोजन में शक्तिपीठ के व्यवस्थापक जयपाल सिंह राजपूत विजय बहादुर राजभर बैजनाथ गुप्ता बीरा राजबाबू दुर्गेश साहू अर्जुन वेको राहुल गुप्ता मोहिनी साहू गायत्री मरकाम दुर्गा वाचम के साथ सरस्वती शिशु मंदिर बीजापुर के स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भागीदारी की एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *