196 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,ने लिया सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा।
दिनांक 27/10/2025 को 196वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बटालियन मुख्यालय महादेव घाटी, बीजापुर एवं समस्त समवाय में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का उद्धाटन किया गया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट- श्री कुमार मनीष, श्री दिनेश, (द्वितीय कमान अधिकारी) श्री गोपाल सिंह बुनकर(द्वितीय कमान अधिकारी), श्री कुणाल किशोर (उप. कमाण्डेन्ट), श्री गुलशन तिर्की (उप0 कमाण्डेंट), डॉ0 किरण राज, (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ली गई और भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय एकता और समर्पण के महत्व पर जोर दिया गया। यह शपथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करती है।”
यह शपथ अक्सर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में ली जाती है, जो राष्ट्र के एकीकरण में उनके योगदान को याद दिलाता है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य संगठन के प्रत्येक सदस्य में उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को सशक्त बनाना है।
अंत में इस अवसर पर कमाण्डेंट-196 बटालियन ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को संदेश देते हुए कहा कि वे अपने कार्य में निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।