🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥गौण खनिज के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, एक चेन माउंटेन मशीन और दो हाईवा जब्त🔥

🔥अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी कार्रवाई🔥

 

बीजापुर, 26 नवंबर 2026/

जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। तहसील आवापल्ली अंतर्गत ग्राम तिमापुर के समीप मुरुम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक चेन माउंटेन मशीन एवं दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवंबर 2026 को ग्राम तिमापुर के समीप चेन माउंटेन मशीन एवं हाईवा के माध्यम से मुरुम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय खनिज अमले ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर अवैध उत्खनन में प्रयुक्त चेन माउंटेन मशीन को सील कर उपस्थित मशीन चालक की सुपुर्दगी में दिया गया तथा दो हाईवा वाहनों को जब्त कर बासागुड़ा थाना परिसर में रखा गया है।

उक्त मामले में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत संबंधित फर्म के विरुद्ध अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा खनिज संपदा के संरक्षण एवं अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *