🔥ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

🔥कार्तिक पूर्णिमा पर कालेश्वरम नदी में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय रौनक साहू की डूबने से मौत स्वामी आत्मानंद स्कूल बीजापुर कक्षा 8वीं का छात्र था।🔥

दीपक जलाने और स्नान करने गए थे नदी, डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद जाल डालकर निकाला गया शव।

बीजापुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान और दीपदान करने गए धनोज साहू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके द्वितीय पुत्र 14 वर्षीय रौनक साहू की कालेश्वरम नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रौनक साहू नदी में स्नान करने और दीपक जलाने के लिए गए थे। इसी दौरान वह नदी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी तलाश के बाद लगभग डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत करते हुए जाल डालकर रौनक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात तक शव को बीजापुर लाने की तैयारी की जा रही है। परिजनों के अनुसार, रौनक का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

महज 14 वर्ष की उम्र में रौनक के असमय निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed