🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0, नयापारा बीजापुर में हुआ संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन🔥

 

 दिनांक 26/11/2026

85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0, नयापारा बीजापुर में संविधान दिवस के अवसर पर श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 की उपस्थिति एवं दिशा-निर्देशन में संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 85 बटालियन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को शपथ दिलायी गयी।  

 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना ;च्तमंउइसमद्ध को सामूहिक रूप से दोहराया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर सभी ने भारतीय संविधान की रक्षा, सम्मान एवं उसके मूलभूत आदर्शों को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली। संविधान दिवस का यह आयोजन सभी के लिए संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का स्मरण कराने वाला रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की भावना को प्रोत्साहित करना था।

 इस अवसर पर श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट-85 बटालियन ने अवगत कराया कि भारतीय संविधान केवल देश के शासन संचालन का आधारभूत दस्तावेज ही नहीं, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों का सशक्त प्रतीक है। संविधान की प्रस्तावना में वर्णित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्श एक ऐसे समावेशी और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना प्रस्तुत करते हैं जिसमें प्रत्येक नागरिक को सम्मान, अवसर एवं गरिमापूर्ण जीवन प्राप्त हो।

 इस अवसर पर श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट 85 बटालियन, श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 85 बटालियन, श्री टी0उमाकांत मेत्ती, उप कमांडेण्ट 85 बटालियन के साथ ही अधीनस्थ अधिकारीगण व जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *