🔥भ्रष्टाचार उन्मूलन सप्ताह (सतर्कता जागरूकता सप्ताह )के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित🔥
बीजापुर, दिनांक 26 अक्टूबर 2026।
भ्रष्टाचार उन्मूलन सप्ताह (सतर्कता जागरूकता सप्ताह) 26/10/26 से 1/11/26 के अंतर्गत आज 85 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नयापरा बीजापुर में अधिकारियों एवं जवानों द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के मूल्यों को अपनाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने शपथ ली कि वे अपने कार्यों में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा बनाए रखेंगे, भ्रष्टाचार से दूर रहेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। साथ ही, भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में प्रोत्साहित नहीं करने, भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने आचरण से समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कमाण्डेंट श्री सुनील कुमार राही ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण में प्रत्येक कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पारदर्शिता, अनुशासन एवं जवाबदेही को अपनाकर ही जनविश्वास को मजबूत किया जा सकता है। सभी कार्मिकों से अपने दैनिक कार्यों में उच्च नैतिक मानकों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति विकसित करने का आह्वान किया गया।