🔥खास खबर🔥🔥

🔥196वीं वाहिनी, सीआरपीएफ द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस ।🔥🌹

 196वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुख्यालय, महादेव घाटी, बीजापुर में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ श्रद्धा, सम्मान एवं गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति, एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को नमन करने के साथ हुआ। तत्पश्चात वाहिनी के कमांडेंट श्री कुमार मनीष ने अपने संबोधन में शहीद पुलिस कर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा विगत वर्ष में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम पढ़कर सुनाए ।

कमांडेंट महोदय ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर सपूतों के त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र उनके योगदान को सदैव कृतज्ञता एवं सम्मान के साथ स्मरण करता रहेगा । 

इस अवसर पर श्री दिनेश, द्वितीय कमान; श्री कुणाल किशोर, उप कमांडेंट; श्री तरुण कुमार मीणा, सहायक कमांडेंट; डॉ. शुभम नितिन पवार, चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन शहीदों के सम्मान में नारों एवं राष्ट्रीय एकता गीत के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed