🌹🌹🔥85 बटालियन, सी.आर.पी.एफ., नयापारा, बीजापुर में पुलिस स्मृति दिवस पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया🔥🌹🌹
🔥🔥85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0, नयापारा बीजापुर में आज दिनांक 21/10/2026 को पुलिस स्मृति दिवस निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे सम्मान के साथसुनील कुमार राही, कमांडेण्ट-85 बटालियन की उपस्थिति में मनाया गया। 🌹🔥
इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया एवं वर्श 2025-26 के दौरान षहीद हुए कार्मिकों का नाम पढ़कर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट-85 बटालियन द्वारा शहीदों के योगदान एवं उनके सर्वोच्च बलिदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, साहस एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेष दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस स्मृति दिवस हमें याद दिलाता है कि देश की सुरक्षा, अखंडता एवं नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस बलों के जवानों ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका त्याग एवं समर्पण सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान 85 बटालियन के श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री मोती लाल, उप कमांडेण्ट, श्री थाॅकचाॅम उमाकांत मेत्ती, उप कमांडेण्ट, डाॅ0 मनोज कुमार, वरिश्ठ चिकित्सा अधिकारी, डाॅ0 स्वाती जायसवाल, वरिश्ठ चिकित्सा अधिकारी, श्री षुभम सिंह परिहार, सहायक कमांडेण्ट सहित अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थिति रहे।