🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥बीजापुर में पुलिस स्मरण दिवस पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि🔥🌹🌹

🔥🌹170वीं बटालियन CRPF के कमांडेंट सरकार राजा रमन के नेतृत्व में हुआ आयोजन, वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन🌹🌹🌹।

बीजापुर में 21 अक्टूबर 2026

170वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय में पुलिस स्मरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन के नेतृत्व में वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले का बहादुरी से मुकाबला करते हुए शहीद हुए CRPF के 10 वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन ने जवानों को पुलिस स्मरण दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों पर पूरे बल को गर्व है। उन्हीं के अदम्य साहस और शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मरण दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में श्री विनोद रावत, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ. चन्द्रशेखर नायर कन्नन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री सुरेश नौटियाल, उप कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

इस दौरान जवानों ने देश के प्रति अटूट निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही नक्सलवाद एवं अन्य देशविरोधी गतिविधियों का दृढ़ता से मुकाबला करने, ग्रामीणों और पिछड़े वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा समाज में शांति एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। उनकी वीरता, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed