🔥ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

🔥केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में संविदा शिक्षकों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 12 अक्टूबर को l🔥

बीजापुर।

केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक एवं अनुबंधित आधार पर संविदा शिक्षकों का पैनल तैयार करने हेतु वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों का पंजीयन प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक तथा साक्षात्कार प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।

इस साक्षात्कार के माध्यम से पीजीटी (हिंदी, गणित), टीजीटी (गणित), प्राथमिक शिक्षक, काउंसलर, विशेष शिक्षक (प्राथमिक) एवं योग कोच के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा।

विद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता KVS के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होना आवश्यक है। B.Ed. एवं CTET योग्यताधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनके अभाव में गैर-CTET/B.Ed. अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है। विलंब से पहुंचने वाले अथवा अयोग्य अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट (https://bijapur.kvs.ac)से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर 12 अक्टूबर को पंजीयन के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को KVS संविदा साथी पोर्टल पर पंजीकरण कर संबंधित पद के लिए आवेदन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में चयन को नियुक्ति का♦ अंतिम अधिकार नहीं माना जाएगा तथा नियुक्ति एवं सेवा की शर्तें विद्यालय की आवश्यकता एवं KVS के नियमानुसार निर्धारित होंगी। साक्षात्कार हेतु किसी प्रकार का यात्रा अथवा दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed