🔥विशेष खबर🔥🔥🔥

🔥196वीं वाहिनी सीआरपीएफ और कोबरा ने बरामद किया भारी नक्सल डंप, 143 BGL राउंड जब्त🔥

जानकारी अनुसार, पामेड़ एरिया कमेटी के अज्ञात माओवादियों द्वारा थाना उसूर क्षेत्र के पुजारी कांकेर कैंप से लगभग 05 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पहाड़ी भूभाग में संदिग्ध सामान डंप करने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। जिस के आधार पर श्री के. कबीब (IPS), आईजी सेक्टर छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार तथा श्री बी. एस. नेगी, डीआईजी ऑप्स रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुजारी कांकेर के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए पहुंची। 

श्री कुमार मनीष, कमानडेंट 196 वाहिनी के कुशल निर्देशन में थाना उसूर क्षेत्र के पुजारी कांकेर गाँव के पास जंगलों में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री मिलने में बड़ी सफलता मिली है। 196वीं वाहिनी सीआरपीएफ और 208वीं कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 143 BGL राउंड एवं 1 सिंटेक्स बरामद किया है।

अत्यंत सतर्कता के साथ चलाए गए इस सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा छुपाया गया डंप रिकवर करने में सफलता मिली। मौके से बरामद सामग्री में शामिल हैं:

बरामद समस्त सामग्री को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना उसूर को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *