🔥कलेक्टर श्री विश्वदीप ने नायब तहसीलदार श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव को साल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर दी भावभीनी विदाई🔥
🌹🌹🌹भाव भिनी विदाई भावुक हुए श्रीवास्तव । आँखो में थी नमी🌹🌹🌹
बीजापुर में तीन दशकों से अधिक की शासकीय सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त, पुराने बीजापुर से लेकर बदलते बीजापुर तक के सफर को किया याद🔥🌹
बीजापुर।30/10/2026
जिले में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले नायब तहसीलदार एवं प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख वीरेंद्र श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति अवसर पर बीजापुर पटवारी संघ एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप ने श्री श्रीवास्तव को साल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
श्री श्रीवास्तव का बीजापुर जिले से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने 1992 से 1994 तक बीजापुर में पटवारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके बाद 15 मार्च 2023 को उन्होंने गंगालूर में तहसीलदार का पदभार संभाला।
महज 24 घंटे बाद उन्हें कुटरू तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके साथ ही उन्होंने लगभग एक माह तक भैरमगढ़ तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
विदाई समारोह में अपने भावुक उद्बोधन के दौरान श्री श्रीवास्तव ने बीजापुर से जुड़े पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेरे जीवन और सेवाकाल का बीजापुर से विशेष लगाव रहा है। मैंने वर्ष 1992 का बीजापुर भी देखा है
और आज बदलते हुए बीजापुर को भी अपनी आंखों से देख रहा हूं। उस समय से लेकर आज तक यहां बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन लोगों का अपनापन और साथियों का स्नेह आज भी पहले जैसा ही बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज विदाई के इस पल में पुराने और नए सभी अनुभव याद आ रहे हैं।
जिन साथियों ने पहले भी मुझे सम्मान दिया और आज भी वही सम्मान और अपनापन दिया,
उनके प्रति मैं हृदय से आभारी हूं। जब कलेक्टर साहब ने मुझे साल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी, तो मन भावुक हो गया। ऐसा लगा जैसे अपने ही लोग अब दूर हो रहे हैं।
श्रीवास्तव ने अपने सेवाकाल के दौरान सहयोग देने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पटवारी साथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और स्नेह को वे हमेशा याद रखेंगे।
विदाई समारोह में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पटवारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
एक लंबे सेवाकाल के बाद विदाई का यह अवसर केवल एक अधिकारी की सेवानिवृत्ति नहीं, बल्कि बीजापुर के साथ उनके वर्षों पुराने रिश्ते, यादों और आत्मीयता का भावुक पड़ाव बन गया।