85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा ग्राम डुमरीपालनार , बीजापुर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर से लाभान्वित हुए ग्रामवासी ।
जनपद बीजापुर ब्लॉंक के अन्तर्गत संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा बटालियन के तैनाती क्षेत्र में श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में आम जनता को लाभान्वित करने हेतु दिनांक 06/07/2026 को जी/85 के तैनाती क्षेत्र डुमरीपालनार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में ग्राम डुमरीपालनार व इसके अन्तर्गत आने वाले पटेलपारा, सरपंचपारा, परगेमपारा एवं थिलमपारा के ग्रामीणों ने अपनी मौजूदगी दिखाते हुए इस अवसर का लाभ उठाया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान 85 बटालियन के डॉ0 मनोज कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा बीमार ग्रामीणों का चिकित्सा परीक्षण कर आवश्यक व उचित दवाईयों का वितरण किया गया। इसी क्रम में चिकित्साधिकारी द्वारा ग्रामीणों को वर्षा के मौसम में होने वाली बीमारियों, दूषित पानी के उपयोग व अन्य प्रकार से होने वाली बीमारियों के बारे में समझाया एवं सभी आवश्यक उपायों को अपनाने हेतु समझाया। उपस्थित ग्रामीणों ने 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा इस प्रकार के जन हितकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनमानस से जुड़ने के इस प्रयास की सराहना की।
श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा बताया गया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने का उद्देष्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण करने के साथ ही विभिन्न प्रकार से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करना भी है।
कमांडेण्ट 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 ने यह भी बताया कि 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 जब से बीजापुर में तैनात हुई है तब से अभी तक निरन्तर दूरस्थ जंगली क्षेत्रों में आम जनता को लाभान्वित करने हेतु जन हितकारी कार्यक्रमों, मुफ्त चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने एवं ग्रामीणों को जागरूक करने में हमेशा आगे रही है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की जनता व सुरक्षा बलों के बीच विश्वास की भावना पैदा होगी तथा ग्रामीणों की विकास कार्याें में सहभागिता भी बढ़ेगी।
ग्राम डुमरीपालनार में इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान श्री शिवांशु शर्मा, सहायक कमांडेण्ट जी/85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0, डॉ0 मनोज कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी 85 बटालियन के साथ ही कंपनी के अधीनस्थ अधिकारीगण व जवान उपस्थित थे।