🔥साइबर जागृति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीजापुर में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक ।🔥
जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़
दिनांक : 24 सितम्बर 2026
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीजापुर में DSP श्री वीनित साहू द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान कॉल एवं वीडियो कॉल से सावधान रहने की समझाइश दी गई।
साथ ही साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी दी गई।