खास खबर🔥🔥🔥🔥

सुराज सरकार में डिजिटल नवाचार, आसान हुई राजस्व सेवाएं > प्रदेश उपाध्यक्ष -जी वेंकट जी ।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजस्व विभाग में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देते हुए कई सेवाओं को ऑनलाइन और स्वचालित (ऑटो) किया गया है। 

इससे आम नागरिकों को नामांतरण और डायवर्सन जैसी प्रक्रियाओं में पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलने का दावा किया गया है।

उन्होंने बताया कि 1.40 लाख से अधिक आवेदनों में 99.95 प्रतिशत मामलों का स्वतः नामांतरण किया गया है। वहीं 5,661 आवेदनों में 83.71 प्रतिशत ऑटो डायवर्सन की प्रक्रिया पूरी होने की बात कही गई है।

 डिजिटल व्यवस्थाओं से राजस्व सेवाएं अधिक पारदर्शी, तेज और सरल हुई हैं।

भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर ने कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर कम लगाने पड़ रहे हैं और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *