ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

पालनार–रेगड़गट्टा सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण व किसान परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई ।

बीजापुर। जिले मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर स्थित पालनार–रेगड़गट्टा सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब है।

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ।

(PMGSY) के तहत निर्मित सड़क पर कई स्थानों पर पुल-पुलिया का निर्माण अधूरा है।

सड़क के ढलान वाले हिस्से में पुलिया नहीं बनने से बरसात का पानी किसानों के खेतों में भर रहा है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि

यदि समय रहते पर्याप्त पाइप या पुलिया का निर्माण किया गया होता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

ग्रामीणों ने बताया कि चेरपाल से रेगड़गट्टा के बीच स्थित नाले पर पुलिया का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्वीकृत है। उनका आरोप है कि काफी प्रयास और जनप्रतिनिधियों व अन्य माध्यमों से पहल के बाद भी ठेकेदार ने केवल एक पाइप लगाया, जबकि दो पाइप लगाए जाने थे। इससे पहली ही

अच्छी बारिश में पुलिया के क्षतिग्रस्त होने या बह जाने की आशंका बनी हुई है।

इस समस्या से किसान किरण कावरे, कोरसा सुक्कू (पिता कोन्दा) तथा सुशील झाड़ी सहित अन्य किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। खेतों में जलभराव के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है। वहीं सड़क खराब होने और पुलिया अधूरी रहने से आम लोगों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से सावनार, पालनार, तोड़का, कोरचोली, नेन्ड्रा, इतावर, डोडी, तुमनार, मिरगन और गोटूल सहित कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण पूरा नहीं किया गया और सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आगामी भारी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ग्रामीणों एवं किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक निर्माण कार्य पूरा कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed