खास खबर🔥🔥🔥

शहीद सहायक आरक्षक सीताराम कडियाम की स्मृति में शहीद स्मारक का हुआ अनावरण l

थाना नेलसनार जिला बीजापुर
दिनांक 12/07/2026

थाना नेलसनार क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03 मई 2023 को नेलसनार–फुंडरी मार्ग पर रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से सहायक आरक्षक सीताराम कडियाम वीरगति को प्राप्त हुए थे।

उन्होंने कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए ।

 

शहीद सहायक आरक्षक सीताराम कडियाम की अमर शहादत को चिरस्मरणीय बनाए रखने हेतु आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को ग्राम काडियाम पारा में निर्मित शहीद स्मारक का विधिवत अनावरण किया गया ।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सरपंच श्रीमती प्रमिला कडियाम, उप सरपंच श्री किशोर नाग, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) भैरमगढ़ श्री नवीन एक्का, थाना नेलसनार के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने शहीद सहायक आरक्षक सीताराम कडियाम के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनकी स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। बीजापुर पुलिस शहीद जवानों के त्याग, समर्पण एवं बलिदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण करती है तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed