भाजपा ने गौतम राव को सौंपी नई जिम्मेदारी, बने जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ।
बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता गौतम राव पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
वर्ष 2009 से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे गौतम राव संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
इससे पहले वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री तथा व्यापारी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के रूप में कार्य कर चुके हैं। गंगालूर शक्ति केंद्र प्रभारी रहते हुए ‘
उन्होंने अपनी माता श्रीमती बी. पुष्पा राव को गंगालूर क्षेत्र से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उस समय यह क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था, जहां भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
गौतम राव भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी भी रहे।
चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा,
लेकिन उन्होंने संगठन में सक्रियता बनाए रखी। वर्ष 2026 में उन्हें पार्टी की कार्यकारिणी में भी स्थान मिला और ‘
अब उन्हें जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है।
नियुक्ति के बाद गौतम राव ने कहा कि यह एक जिम्मेदारी भरा पद है और वे सभी व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों, ठेला संचालकों और फुटकर विक्रेताओं की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा उनके पंजीयन सहित अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग करने का प्रयास करेंगे। साथ ही वरिष्ठ एवं बड़े व्यापारियों के साथ नियमित बैठक कर उनके सुझावों और सहयोग से पूरे व्यापारी वर्ग के हित में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा
नक्सल मुक्त और विकसित बस्तर के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी उन्होंने व्यक्त किया।