खास खबर🔥🔥🔥

केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में वन महोत्सव एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का सफल आयोजन ।

बीजापुर, 9 जुलाई 2026:

केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तत्वावधान में वन महोत्सव एवं

‘एक पेड़ माँ के नाम’

 

🌳🌳🌳🌳🌿🌿🌿🌿🌴🌴🌴🌴

 

अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री विश्वदीप जी तथा उनके साथ उप जिला दण्डाधिकारी (SDM) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

विद्यालय आगमन पर मुख्य अतिथियों का स्वागत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कब एवं बुलबुल विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक एवं हर्षोल्लासपूर्ण ढंग से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री पुष्प ध्वज नायक, श्री दशरथ बाड़मेरा, सुश्री दीक्षा साहू सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथियों ने प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण अभियान में भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्री विश्वदीप जी ने कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय में भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के उपरांत जिला कलेक्टर एवं उप जिला दण्डाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा प्रभारी प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों के साथ विद्यालय के समग्र विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत् विकास के प्रति संकल्प के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं सफल पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed